जालोर में मिला विदेशी पक्षी, पैर में अबू-धाबी का टैग:डीएफओ बोले- पाकिस्तान सीमा से उड़कर आने की संभावना, जांच जारी

जालोर में विदेशी टैग लगे एक पक्षी मिलने का मामला सामने आने के बाद एंजेसियां अलर्ट हो गई है। बागोड़ा थाना क्षेत्र के वाड़ा भाडवी क्षेत्र में पुलिस ने एक विदेशी पक्षी तिलोर को बरामद किया है। तिलोर पक्षी की आखों व पखों की जांच कर उसे भीनमाल वन विभाग की टीम को सौंपा गया। पक्षी के दाहिने पैर में अबूधाबी, संयुक्त अरब अमीरात का टैग लगा हुआ था। जिसके बाद पक्षी को लेकर एंजेसियों ने जांच शुरू कर दी है। डीएफओ देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया- जिले के बागोड़ा के वाड़ा भाडवी में 28 दिसंबर को एक विदेशी पक्षी तिलोर मिला है। पक्षी के दाहिने पैर में एक छोटा रिंगनुमा स्टील के धातु से बना टैग है। इस पर कुछ कोड के बाद अबूधाबी, संयुक्त अरब अमीरात लिखा था। पुलिस ने पक्षी की जांच की, जिसमें किसी प्रकार का कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं मिला है। शुरुआती जांच में कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आने पर उक्त पक्षी को भीनमाल के क्षेत्रीय वन अधिकारी को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि तिलोर थार के रेगिस्तान में भी पाया जाता है, लेकिन अब यह विलुप्त होने की कगार पर है। इसके संरक्षण व संवर्धन के प्रयास किए जा रहे है। आशंका जताई कि पाकिस्तान सीमा से पक्षी उड़कर वहां पहुंचा है। उनका कहना है कि अरब देशों में इसका शिकार किया जाता है और अरब देशों के शेख पाकिस्तान में भी इस पक्षी का शिकार करने आते है। ऐसे में सीमा पार कर पक्षी के जालोर आने की संभावना अधिक है। फिलहाल पक्षी को हातिमताई जोड स्थित रेस्क्यू सेंटर में क्वारन्टाइन कर निगरानी में रखा गया है। उच्चाधिकारियों से आदेशानुसार आगामी कार्यवाही की जावेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *