जालोर में सात दिन तेज होगी सर्दी:रात का तापमान गिरकर पहुंच 6.7 डिग्री पर,दिन में आमजन को सर्दी से मिली हल्की राहत

जालोर सहित जिलेभर में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। सुबह और शाम तेज सर्दी से आमजन ठिठुरने को मजबूर है, हालांकि बीते दो दिनों से दिन में धूप खिलने के कारण लोगों को सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक सुबह-शाम सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से जारी सर्दी के असर से जालोर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की तुलना मंगलवार में रात का तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने से आमजन को सर्दी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम के समय तेज सर्दी का दौर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *