शहर के गौडिजी स्थित श्रीराम कॉलोनी के पास एक सूनसान जगह पर जालोर के एक प्रोपटी डिलर हरीश जीनगर का देर रात को शव मिला हैं। आज शव का पोस्टमार्टम करा कर अन्तिम संस्कार किया जायेगा। एएसआई रामुराम ने बताया कि शहर के गौडिजी क्षेत्र के जीनगर कॉलोनी निवासी हरीश(40)पुत्र भेराराम जीनगर जो सुबह करीब 10 बजे से घर से स्कूटी लेकर निकला था। लेकिन दोपहर व शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन कही नही मिला। रात करीब 9.30 बजे कुछ दूरी पर बनी कंकरीट की फैक्टरी से कुछ युवक बाहर गए तो पता चला कि सूनसान जगह एक स्कूटी पड़ी है और एक युवक रात के अंधेरे में सो रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस स्टाफ ने जांच की जिसमें युवक की मौत हो चुकी थी। दस्तावेज से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर शव की जांच कर एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और आज पोस्टमार्टम कर अन्तिम संस्कार किया जायेगा। हालांकि अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की जांच की जायेगी। मृतक युवक जालोर में ही प्रोपटी डीलर का काम करता है। युवक के एक बेटी हेमलता 12 साल, कक्षा 8वीं में पढ़ती है और बेटा 9 साल का कक्षा 5 में पड़ता हैं। युवक के पास मिला नोटिस घटना स्थल पर मृतक के पास 138 नंबर का कोर्ट नोटिस के फटे हुए टुकड़े मिले। खुद की स्कूटी, उसकी चाबी, व एक प्लास्टिक की थैली में भगवान के ज्योति की भस्म भी मिली। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच की जा रही हैं।


