जालोर में 3 दिन बारिश के आसार:कल से रुक-रुक कर बरस रहे मेघ, सुबह से छाए हुए है बादल

जालोर में 4 दिन से बादलों ही आवाजाही के साथ रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई हैं। जिससे प्रभाव से जालोर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने जालोर में 3 दिन ओर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। एक दो स्थान भी अच्छी बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ हैं। इस सिस्टम का असर जालोर समेत प्रदेश भर में सबसे अधिक 5 और 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा रहेगा। जिसके प्रभाव से जालोर समेत जिले के कई भागों में तेज तो मध्यम बारिश की संभावना जताई हैं। बादल छाने से मौसम हुआ सुहावना
सुबह से बादल छाए हुए है और हल्की बूंदाबांदी भी हुई हैं। जिसके बाद सुबह से मौसम भी सुहाना बना हुआ हैं। पिछले 24 घंटो में जालोर जिले के सायला-21,जसवंतपुरा में-53 व रानीवाड़ा-46 एमएम हुई अन्य जगह हल्की बूंदाबादी हुई। तापमान में आई गिरावट
बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में हल्की गिरावट हुई है और सुबह मौसम में सर्दी गूलने लगी हैं। बता दे जालोर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन के तापमान में 2.8 डिग्री गिरावट होकर 32.1 डिग्री व रात के तापमान 0.3 डिग्री गिरावट होकर 24.1 डिग्री दर्ज किया गया हैं। शुक्रवार को दिन के तापमान 34.9 व रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जालोर में 3 दिन बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जालोर समेत जिलेभर में 3 दिन तक 8 अक्तूबर तक कई हल्की से मध्यम तो कई तेज बारिश होने के आसार जताए हैं। कहां कितनी हुई बारिश

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *