जालोर में 5 दिवसीय भैरवनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:1 दिसंबर से कलश यात्रा के साथ होगा आगाज, 5 दिन तक होगा महारूद्र यज्ञ

जालोर जिले के बागरा में भैरवनाथ मंदिर की 1 दिसंबर से पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। यह प्राण प्रतिष्ठा भैरव धाम डुडसी प्याऊ बागरा जालोर व नाथजी का अखाड़ा सोनाणा धाम सारंगवास पाली के महन्त विक्रम नाथ महाराज व भैरूनाथ अखाड़ा जालोर के महन्त पीर गंगानाथ महाराज ने सानिध्य में आयोजित होगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन भामाशाह परिवार हडमाराम पुत्र हरसनलाल के द्वारा पूजा पाठ के बाद वैदिक मंत्रों के साथ मंदिर के गर्भग्रह में भैरवनाथ मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके बाद लक्ष्मण कुमार, उत्तम कुमार परिवार के मंदिर शिखर पर अमर ध्वजा व लाभार्थी परिवार दुर्गाराम पुत्र वजाराम सुन्देश सोनरा के द्वारा मुख्य कलश शिखर झंडा की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हेलिकॉप्टर से पुष्पा वर्षा भी कि जाएगी। साधु-संतों का होगा स्वागत सत्कार
इसके साथ ही महोत्सव में जालोर समेत राजस्थान से आने वाले साधु संतों का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई हैं। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
महोत्सव में आने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज समेत कई सांधु संतों को आमंत्रण पत्रिका दी जा रही है। यह होगा 5 दिन तक कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *