जालोर में विश्व हिन्दू परिषद(VHP) और बजरंग दल के द्वारा शहर में रविवार दोपहर में साधु-संतों के सानिध्य में धर्मसभा की गई। इसके बाद शौर्य संचलन निकाला गया। संचलन के दौरान शहर वासियों ने संचलन में शामिल लोगों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। हिंदू संगठन के दिनेश जीनगर ने बताया- रविवार दोपहर को शहर के भगतसिंह स्टेडियम में 12 बजे धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा की अध्यक्षता मांडवला के समाजसेवी और गौ भक्त जोधाराम चौधरी ने की। कार्यक्रम में पाली से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्रांत सह मंत्री महेन्द्र उपाध्याय मौजूद रहे। धर्मसभा में वक्ता राजूगीरी महाराज ने कहा कि भारत देश यह भगवान श्री राम की भूमि हैं। संतों और ऋषि मुनियों, स्वामी विवेकानंद की धरती हैं। हमारे पूर्वजों ने गौमाता के लिए अपने सिर कटा दिए थे। हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि धर्म और गोमाता की रक्षा करनी हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहने की बात की हैं। उसके बाद शहर के भगत सिंह स्टेडियम से शौर्य संचलन का आयोजन किया गया, जो शहर के सूरज पोल, गांधी चौक, माणक चौक, वीरमदेव चौक, सुभाष मार्केट, घांचियों की पिलानी, बड़ी पोल, पंचायत समिति, हरिदेव जोशी सर्कल, हॉस्पिटल चौराहा और राजेंद्र नगर से होते हुए फिर से भगतसिंह स्टेडियम पहुंचा। इस दौरान बजरियों पर शहर वासियों ने जगह-जगह फूल व पटाखों से आतिशबाजी से कर स्वागत किया। 500 अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए
आयोजकों के अनुसार- शौर्य संचलन में करीब 500 गणवेशधारी बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के समापन पर भगतसिंह स्टेडियम में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान सिरोही वाण मठ के गणेश मंदिर के राजुगीरी महाराज, भैरूनाथ अखाड़ा के संत ईश्वर नाथ महाराज, भीनमाल के स्वामी नारायण मंदिर के दिव्य स्वरूप दास महाराज, मांडवला के सीलेश्वर मठ के विष्णु भारती महाराज मौजूद रहे।


