जावली में एक ही रात में 5 मकानों से चोरी:15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चुराए, मेड़ता पुलिस जांच में जुटी

मेड़ता के जावली में एक ही रात में 5 सूने मकानों से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने पांचों मकान से करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी की है। घटना की जानकारी मिलते ही मेड़ता सिटी डीएसपी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना शुक्रवार रात की है। मेड़ता सिटी के डीएसपी रामकरण मलिंदा ने बताया कि पहली चोरी सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर जीवणराम पायला के यहां हुई। चोर यहां से 4 तोले का बोर सेट, ढाई तोला का झेलापता, ढाई तोला की कंठी, 2 तोले की 2 अंगुठियां चुराकर ले गए। वहीं, जीवणराम के भाई शिक्षक पांचाराम पायला के यहां चोरों ने ताले तोड़े, लेकिन कुछ ले जाने में असफल रहे। इसी तरह गांव के श्याम माली के यहां से चोर 35 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। श्याम माली अपने सुसराल सांजू गया हुआ था। पीछे से चोरों ने इस घर को निशाना बनाया। इसी तरह चोरों ने कपड़ा व्यवसायी सीताराम माली के घर से 2 तोला सोने की कंठी, 2 जोड़ी चांदी पायजेब और 5-7 हजार नकदी चुरा ली। इसके बाद चोरों ने चेनाराम माली के घर से चोर 1 तोला सोना का बोर, डेढ़ किलो चांदी सहित घरेलू सामान चुरा लिया। एक ही रात में 5 घरों में चोरी की सूचना मिलने पर मेड़ता सिटी पुलिस उप अधीक्षक रामकरण मलिंदा सहित मेड़ता रोड थाने का जाब्ता मौके पर पहुंचा। सभी घरों में मौका मुआयना करने के बाद डीएफटी टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस जांच में जुटी है। डीएसपी ने कहा कि जावली गांव के 5 मकानों में हुई चोरी वारदात के बाद हम जांच में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने रात के समय चोरों को घूमते देखा था। अज्ञात चोरों की संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। हम चोरी वारदात के खुलासे में जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *