जिंदल फाउंडेशन ने पुलिस विभाग के साथ चालकों को बांटे हेलमेट

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिंदल फाउंडेशन की जेएसपी रायगढ़ इकाई की ओर से पुलिस विभाग के साथ मिलकर हेलमेट वितरण किया। इसके तहत पतरापाली में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर काउंसिलिंग की गई। जिंदल फाउंडेशन की टीम ने करीब 200 हेलमेट निशुल्क बांटे। भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही दोपहिया चलाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल के सर्वांगीण विकास एवं समाज के सभी वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहे हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जागरूकता के प्रसार में भी फाउंडेशन सक्रिय है। इसी क्रम में जिंदल फाउंडेशन ने दोपहिया सवारों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत पुलिस की जांच के दौरान बगैर हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए दोपहिया सवारों को हेलमेट का वितरण जिंदल फाउंडेशन के द्वारा किया गया। मंगलवार को यातायात पुलिस द्वारा पतरापाली चौक के पास वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, प्रोबेशनर आईपीएस सुशील मेहर, कोतरा रोड टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा सहित यातायात पुलिस टीम उपस्थित रही। जिंदल स्टील एंड पॉवर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजीव चौहान, जितेंद्र, संजय मलानी, रोचक भारद्वाज सहित जिंदल फाउंडेशन की टीम मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *