महुआडांड़ | प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से श्रद्धालुओं का जत्था महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुआ। रवानगी से पहले श्रद्धालुओं ने महुआडांड़ के श्री दुर्गा मंदिर में पूजा की और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रयागराज के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव से भरपूर होने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के अलावा अयोध्या, विंध्याचल, वाराणसी समेत अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और वहां पूजा करेंगे। इस जत्थे में 40 श्रद्धालु शामिल हैं। जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। जत्थे में मुख्य रूप से रामजी प्रसाद, विनोद प्रसाद, हीरा प्रसाद, सत्यनारायण जी, राजगीर साव जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं।


