इसी प्रकार, भगवान आदिनाथ जी के चरणों में निर्वाण लड्डू अर्पण करने का सौभाग्य शांतिलाल-शकुंतला, अनिल-लीना, सुनील-सुनीता सोनी, मदुल-मीनल सोनी (अजमेर वाले), वीरकुमार-कमलकुमार-अनीता व सन्मति, साक्षी और कुश रांवका परिवार को प्राप्त हुआ। श्री दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों और समाज सदस्यों ने सभी लाभार्थी परिवारों को मंगलकामनाएं दी। भास्कर न्यूज | ब्यावर श्री दिगंबर जैन पंचायत नसियां सहित शहर के सभी दिगंबर जैन जिनालयों में प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का पावन मोक्ष कल्याणक महोत्सव शनिवार को मनाया गया। समाज अध्यक्ष अशोक काला ने बताया कि इस पावन अवसर पर सुबह से ही सभी जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान की सामूहिक पूजा की और निर्वाण लड्डू चढ़ाकर अपनी मंगल भावनाएं व्यक्त की। समाज प्रवक्ता अमित गोधा ने बताया कि नसियां जी स्थित भगवान आदिनाथ के रजत कलशों से शांतिधारा करने का सौभाग्य सुभाषचंद्र, शांतिलाल, अनिल, अक्षत कटारिया और शशिकांत, राहुल, आशीष अरिहंत गादिया परिवार को प्राप्त हुआ।


