जिपं सीईओ ने पंचायत कार्यों की समीक्षा की, श्रमिकों का ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश

भास्कर न्यूज | रायगढ़ गुरुवार को जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस), कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र उपस्थित रहे। बैठक में महात्मा गांधी वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी में कम प्रगति पाए जाने पर 10 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन आवासों का निर्माण अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। द्वितीय किस्त प्राप्त हितग्राहियों के आवास 15 मार्च तक पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश भी दिया गया। मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने, आजीविका डबरी और सोख पिट निर्माण, श्रमदान के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और सभी श्रमिकों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विधायक मद, सांसद मद और प्राधिकरण से स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *