जिफ में दिखेंगे भारत की नवरत्न हिंदी फिल्म:भारत के नौ महान फिल्मकारों की फिल्मों को मिलेगा सम्मान, 17 जनवरी से शुरू होगा फेस्टिवल

भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के लिए जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (JIFF) 2025 का आयोजन 17 से 21 जनवरी तक जयपुर में होगा। यह महोत्सव न केवल भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि भारत के 9 महान फिल्मकारों और उनकी 9 आइकॉनिक हिंदी फिल्मों को भी सम्मानित करेगा। इस वर्ष के फेस्टिवल की सबसे खास बात यह है कि इसमें भारतीय सिनेमा के 9 महान फिल्मकारों और उनकी 9 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। जिफ के संस्थापक हनु रोज के नेतृत्व में तीन महीने की गहन रिसर्च और चयन प्रक्रिया के बाद इन नवरत्न फिल्मों और फिल्मकारों का चयन किया गया है। 9 आइकॉनिक भारतीय फिल्मकार फेस्टिवल में फिल्मकार अदूर गोपालकृष्णन, अनुराग कश्यप, मणि रत्नम, महबूब खान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, सत्यजीत रे, श्याम बेनेगल, वी. शांताराम, यश चोपड़ा की फिल्मों को शामिल किया गया है। प्रेमथेश चंद्र बरूआ द्वारा निर्देशित, के.एल. साइगल, जमुना बरूआ और राजकुमारी सुल्ताना अभिनीत देवदास (1936), चेतन आनंद की सामाजिक मुद्दों पर आधारित यह क्लासिक फिल्म नीचा नगर (1946), महबूब खान की नर्गिस और सुनील दत्त स्टारर मदर इंडिया (1957), आदित्य चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर, शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995), राकेश ओमप्रकाश मेहरा की प्रेरणादायक फिल्म रंग दे बसंती (2006), मीरा नायर निर्देशितसलाम बॉम्बे (1988) की स्क्रीनिंग होगी। इन फिल्मों के अलावा गाइड (1965): विजय आनंद की क्लासिक, लगान (2001): आशुतोष गोवारीकर की ऐतिहासिक फिल्म, लंच बॉक्स (2013): रितेश बत्रा की भावनात्मक फिल्म भी शामिल है, ये स्क्रीन नहीं हो पाएगी। फेस्टिवल का शेड्यूल और विशेष आयोजन फिल्में INOX GT सेंट्रल के स्क्रीन 1 पर रोजाना तीन समय स्लॉट – 12 बजे, 3 बजे, और 6 बजे प्रदर्शित की जाएंगी। गोल्डन मेमोरीज सेक्शन में राजा हिंदुस्तानी (1996), धर्मेंद्र दर्शन की रोमांटिक कॉमेडी शामिल हुई है। फेस्टिवल में वीर-जारा के 20 साल का जश्न मनाया जाएगा। फेस्टिवल में सीनियर सिटीजन के लिए मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इसमें 48 देशों की 240 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। म्यूजिकल रेड कारपेट ओपनिंग सेरेमनी होगी। यह फेस्टिवल राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, INOX GT सेंट्रल की पांच स्क्रीन, सिनेमा ऑन व्हील्स की दो स्क्रीन, राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *