जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत

भास्कर न्यूज| तुमगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासमुंद ग्रामीण द्वारा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव का नगर पंचायत तुमगांव में स्वागत किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद तथा जोन प्रभारी अमर अरूण चंद्राकर के संयोजन में ब्लॉक के ग्रामीण पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष यादव का पुष्पवर्षा, गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की गई। इसके बाद 200 कार्यकर्ता ने नगर में बाइक रैली निकाली। जो काफिला के साथ महासमुंद तक पहुंची। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेसाध्यक्ष ग्रामीण ढेलू निषाद, जोन प्रभारी अमर अरूण चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण चंद्राकर, भागीरथी ठाकुर, राहुल यादव पार्षद, जगन्नाथ खैरवार जनपद सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *