जिलाध्यक्ष बोले-राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से युवाओं को जोड़ना है:रामानुजगंज पहुंचे मंगलम पांडे, कहा- संगठन को बूथ स्तर तक करना है मजबूत

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे रामानुजगंज पहुंचे। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकालकर अभिनंदन किया। यह रैली नगर के अग्रसेन चौक से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे ने महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा नेता विक्रम गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अमित सिंह ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *