जिलास्तरीय बैठक में मादक पदार्थ तस्करी रोकने पर विस्तृत चर्चा हुई

भास्कर न्यूज| रायगड़ा रायगड़ा जिले में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की बरामदगी और तस्करी होने के कारण इसे रोकने के लिए ज़िलाधीश आशुतोष कुलकर्णी की अध्यक्षता में स्थानीय सद्भावना सभागृह में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष रूप जिले में मादक निषिद्ध पदार्थ गांजा की अवैध खेती को रोकना। नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार और तस्करी पर नज़र रखना और गुप्त जानकारी उपलब्ध कराना। विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर नशा-निवारण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना। नशे के दुष्परिणामों पर जनजागरूकता फैलाना। प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यक्रमों को कार्यान्वित करना। ओडिशा जीविका योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोज़गार उपलब्ध कराना। कृषि और उद्यान विभाग की ओर से गांजा की खेती के स्थान पर फल, मक्का व अन्य नकदी फसलों के बीज उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा किया गया। कलेक्टर कुलकर्णी ने विशेष रूप से जोर दिया कि वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा दिया जाए, जिससे लोग नशीले पदार्थों की खेती छोड़कर लाभकारी फसलों की ओर आकर्षित हों। आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया कि वह सक्रिय रहकर नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। इस मौके पर एसपी स्वाति एस कुमार, वनमंडल अधिकारी अन्नासाहेब ओहले, उपज़िलापाल गुनुपुर दूधल अभिषेख दिलीप, ज़िला मुख्य चिकित्सक व जनस्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता साहू सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *