जिला अस्पताल के सामने दो गुट भिड़े-VIDEO:रात को मारपीट की घटना से अफरा-तफरी दिखी, पुलिस पहुंची तब तक निकल गए युवक

अलवर जिला अस्पताल के सामने शनिवार रात को दो गुट आपस में भिड़ गए। आपसी मारपीट का वीडियो भी सामने आ गया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही युवक मौके से फरार हो गए। जिसके कारण कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। न ही युवकों के बारे में किसी को पता चला। लेकिन आपसी मारपीट के दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया था। अलवर जिला अस्पताल के सामने टीबी अस्पताल के बाहर शनिवार देर रात युवकों के दो गुट एकत्रित हुए। कुछ ही देर में एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू हो गई। जोर-जोर से चिल्लाते हुए मारपीट करने लगे। तब आसपास खड़े लोग भी घराब गए। इस झगड़े का वीडियो भी सामने आ गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि रोड के ऊपर ही करीब आधा घंटे तक युवकों का जमावड़ा रहा। करीब 5 मिनट तक आपस में मारपीट की। आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *