जिला अस्पताल में कोविड से बंद आईसीयू वार्ड फिर शुरू:नर्मदापुरम में 5 साल से मरीज हो रहे थे परेशान,

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में बना आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) मंगलवार को फिर से शुरू हो गया। यह वार्ड बीते 5 साल से बंद पड़ा हुआ था। जिला अस्पताल की ट्रामा सेंटर बिल्डिंग में 85 लाख रुपए से आईसीयू बना था। कोविड की सेकंड फेज में से यह बंद पड़ा था। जिसे अब फिर शुरू किया है। आईसीयू वार्ड का शुभारंभ राज्यसभा सांसद माया नाराेलिया, विधायक नर्मदापुरम डाॅ. सीता सरन शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद वार्ड में पूजन कर जनता के लिए आईसीयू वार्ड को समर्पित किया। जिससे अब मरीज को आईसीयू के लिए प्राइवेट अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईसीयू का प्रभारी एमडी मेडिसिन डॉक्टर संदीप साहू को बनाया गया है। उनके साथ सहायक एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. विवेक जैन होंगे। नर्सिंग इंचार्ज बेनर्जी सिस्टर रहेंगी। करीब 5 साल बंद रहा आईसीयू आईसीयू के निर्माण की फरवरी-मार्च 2019 में तत्कालीन कलेक्टर धनंजय सिंह ने निर्माण शुरू करवाया। प्रशिक्षित स्टाफ और एमडी मेडिसिन डॉक्टरों की कमी के चलते बंद रहा। 15 अप्रैल 2020 से जुलाई 2021 तक संचालित किया गया। इस बीच कोविड की सेकेंड वेब थी। इसमें केवल 84 मरीजों का इस दौरान इलाज हो सका। तब से यह बंद था। अब 5 साल बाद फिर चालू हुआ है। इसमें 5 वेंटीलेटर 10 बेड, सीपेप, बायपेप समेत कई उपयोगी मशीनें हैं। दोपहर 1.57 बजे प्रतिनिधियाें ने कार्यक्रम की शुरुआत में फीता काटा और पूजन की। आईसीयू के प्रभारी एमडी मेडिसीन डाॅक्टर संदीप साहू ने विधायक और राज्यसभा सांसद काे आईसीयू की सुविधा और व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। विधायक डॉक्टर सीताशरन शर्मा ने कहा आईसीयू की सुविधा जिले के नागरिकों के लिए बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जनता को फायदा होगा। साथ ही आईसीयू से कई जिंदगी भी बचेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *