जिला अस्पताल में देर से आने वाले डॉक्टरों पर एक्शन:जांजगीर-चांपा कलेक्टर ने किया निरीक्षण; बोले- डॉक्टरों और स्टाफ को समय पर आना जरुरी

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की और मरीजों व परिजनों से सीधी बात की। कलेक्टर ने ओपीडी में देर से आने वाले डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ की समय पर उपस्थिति अनिवार्य की है। सभी एसडीएम और अपर कलेक्टर को अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों का साप्ताहिक निरीक्षण करने का आदेश दिया है। ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पंजीयन काउंटर और ऑपरेटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा के लिए एजेंसियों की बैठक बुलाई जाएगी। पावर बैकअप की व्यवस्था करने के निर्देश कलेक्टर ने एसएनसीयू, पैथोलॉजी लैब, डायलिसिस यूनिट और पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। एसएनसीयू में बिजली कटौती के लिए पावर बैकअप की व्यवस्था की जाएगी। पैथोलैब में 114 निर्धारित जांचों की कार्ययोजना बनाई जाएगी। भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुब्रत प्रधान समेत अस्पताल के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर ने जिला अस्पताल की सुविधाओं को जनहित में और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *