जिला अस्पताल में मरीज की जेब से पर्स निकाला:पैसे-ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड गायब, पुलिस से की शिकायत

छतरपुर जिला अस्पताल परिसर में बुधवार सुबह एक मरीज का पर्स चोरी हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई यह घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे सामने आई। बदमाश ने इलाज कराने आए मरीज की जेब काटकर पर्स चुरा लिया। पहाड़ी गांव निवासी दिलीप मिश्रा, जो वर्तमान में छतरपुर में मजदूरी करते हैं, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े होने के दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के दौरान उन्हें चोरी का पता चला। चोरी हुए पर्स में 1200 रुपए नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। पीड़ित ने की शिकायत पीड़ित दिलीप मिश्रा ने घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अस्पताल परिसर में चोरी की बढ़ती घटनाओं से मरीजों और उनके परिजनों में गुस्सा है। जेबकतरे अक्सर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को निशाना बनाते हैं। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी तय करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *