जिला अस्पताल में 3 बच्चों को दिया जन्म, सभी स्वस्थ

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला अस्पताल कवर्धा में डॉक्टरों ने ट्रिपलेट सिजेरियन डिलीवरी कराई। बैजलपुर निवासी गर्भवती महिला सीमा श्रीवास के गर्भ में ट्रिपलेट थे। 17 जून को गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र वर्मा, ओटी टीम और लेबर वार्ड की टीम ने मिलकर सफल ऑपरेशन किया। इसमें 2 लड़की व एक लड़का है। तीनों बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम था। पहला बच्चा 970 ग्राम, दूसरा 1.100 किलोग्राम और तीसरा 1.700 किलोग्राम का था। जन्म के तुरंत बाद तीनों को एसएनसीयू में भर्ती किया गया। दो बच्चों को सी-पैप मशीन के सहारे रखा गया। हालत नाजुक थी। एसएनसीयू टीम ने 28 दिन तक लगातार निगरानी और इलाज किया। 14 जुलाई को तीनों बच्चों को सुरक्षित डिस्चार्ज किया गया। जिला अस्पताल कवर्धा में अब तक का यह पहला केस है। पहली बार ट्रिप्लेट प्रेग्नेंसी ऑपरेशन हुआ है। एक साथ तीन बच्चों को देख कर जच्चा और परिजन खुश हुए। पूरे स्टाफ की मेहनत के बाद ये सफल अॉपरेशन हो पाया। एसएनसीयू यूनिट के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सलिल मिश्रा, डॉ. जूही सोनवानी और डॉ. नवनीत ठाकुर की देखरेख में यह संभव हो पाया। डॉ. मिश्र ने बताया कि कम वजन वाले नवजातों को विशेष देखभाल और पोषण की जरूरत होती है। इसलिए माता-पिता को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसी दौरान जिले के एक अन्य जुड़वा बच्चों और वार्ड 18 की एक और जुड़वा बच्चों का भी एसएनसीयू में इलाज हुआ। ये चारों भी कम वजन के कारण निगरानी में रखे गए थे। अंततः कुल 7 नवजात बच्चों को सुरक्षित डिस्चार्ज किया गया। इससे उनके परिजनों में उत्साह बना हुा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *