जिला एवं सेशन जज को अभिनन्दन समारोह में दी विदाई:हारून बोले- बार और बेंच के मधुर संबंधों के कारण न्यायिक काम रहे सुचारू

जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हॉल में रविवार को आयोजित एक समारोह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारून का वकील समुदाय की ओर से अभिनंदन किया गया। समारोह में वकीलों ने न्यायाधीश हारून के प्रति अपने सम्मान और आत्मीयता को अभिव्यक्त कर विदाई दी। समारोह की शुरुआत अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा न्यायाधीश हारून को पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद वकीलों ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर सेशन न्यायाधीश हारून ने कहा कि जालोर में बिताए गए तीन वर्षों के दौरान उन्हें वकीलों से विशेष सहयोग, सम्मान और अपनत्व प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के मधुर संबंधों के कारण न्यायिक कार्य सुचारू और सकारात्मक वातावरण में संपन्न होते रहे। वकीलों द्वारा किए स्वागत पर जताया आभार
उन्होंने वकील समुदाय द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त जताया। साथ ही कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी और अविस्मरणीय है। समारोह में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राठौड़ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन संघ के उपाध्यक्ष अश्विन राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पारिवारिक न्यायालय के न्यायधीश अमर कुमार वर्मा, एडीआर सचिव अहसान अहमद, सीजेएम प्रिया टावरी, एसीजेएम अंकित दवे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता चुन्नीलाल राजपुरोहित, सिकंदर अली सैय्यद, बसंत कुमार गहलोत, सरदार खान खोखर, सुरेंद्र दवे, कोषाध्यक्ष पुखराज माली, सचिव प्रवीण कुमार भादरू, गोपाल सिंह राजपुरोहित, मोहन सिंह राणावत, अशोक जोशी, हुकमी चंद पारख, गोकुल परिहार, मुमताज अली सैय्यद, रमेश सोलंकी, उत्तम गहलोत, अमिताभ सिंह व तरुण सिंह समेत कई वकील उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *