जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को विदाई:बैंड बाजों के साथ कलेक्ट्रेट से दी गई विदाई, जिला कलेक्टर ने विदाई समारोह में साझा किये नागौर में दो साल के अनुभव

नागौर जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित अपनी राजकीय सेवा से रिटायर हो गए हैं । उनके रिटायरमें सेरेमनी के अवसर पर जिला कलक्ट्रेट परिसर में एक औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासन के विभिन्न स्तरों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर पुरोहित ने सेवाकाल के अंतिम दिन अपने अनुभव और विचार साझा किये।
बैंड बाजे के साथ हुई विदाई ​विभागीय प्रक्रिया के अनुसार सेवाकाल पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुरोहित को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर से उनकी रवानगी के समय विशेष प्रबंध किए गए, जिसमें बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें कार्यालय से विदा किया गया। उनकी रवानगी के लिए वाहन को विशेष रूप से सजाया गया था।

अधिकारीयों ने कार्यकाल की यादें साझा की ​इससे पूर्व आयोजित विदाई सभा में उपस्थित वक्ताओं ने जिला कलक्टर के रूप में उनके दो वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पुरोहित ने अपने सेवाकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में नवाचारों को प्राथमिकता दी और जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा में उनके कार्य के प्रति समर्पण और कार्यालय समय की पाबंदी का विशेष उल्लेख किया गया।

जिले के सभी अधिकारी रहे मौजूद ​विदाई कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक दिन पूर्व स्टाफ के लिए सामूहिक भोज का भी आयोजन हुआ था, जहां विभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। विदाई समारोह के अंतिम चरण में कलक्ट्रेट शाखा के समस्त अधिकारियों और कार्मिकों ने उन्हें माल्यार्पण किया और उनके उज्जवल भविष्य तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर ADM चम्पालाल जिनगर, SDM गोविन्द सिंह भींचर, तहसीलदार नरसिंह टाक सहित जिले के उपखंड स्तरीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *