करौली| जिला कलेक्ट्रेट के सामने आसपास के दुकानदारों व ठेले वालों की ओर से सड़क पर गंदगी डालने से वहां गंदगी का ढ़ेर लगा रहता है। गंदगी के ढ़ेर से राहगीरों व वाहन चालकों को दुर्गंध से परेशान होने के साथ मौसमी बीमारियों की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में कई बार नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस रास्ते से दिनभर अधिकारी व कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है। फिर भी उनकी नजर गंदगी के ढ़ेर पर नहीं पड़ती है। -सुरेश कुमार, करौली


