जालंधर| जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने गांधी विनिता आश्रम स्थित चिल्ड्रन होम और चिल्ड्रन होम फॉर गर्ल्स में कंबल, शूज और चप्पलें वितरित किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन , जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी निरभउ सिंह गिल के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीजेएम-कम-सचिव राहुल कुमार ने किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों से बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ कमलदीप सिंह रंधावा और जगननाथ भी मौजूद रहे। राहुल ने बच्चों के साथ मिलकर उनकी भलाई के बारे में चर्चा की और उन्हें उनके मौलिक अधिकारों तथा मुफ्त कानूनी सहायता की उपलब्धता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केयर होम्स में रहने वाला हर बच्चा स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।


