बोकारो थर्मल | चंद्रपुरा मदनपुर निवासी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला कार्यकारिणी सदस्य खेमलाल महतो के निधन पर भाकपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। भाकपा के वरीय नेता चंद्रशेखर झा, ब्रज किशोर सिंह, मो शाहजहां, रामेश्वर साव, असीम तिवारी, नवीन कुमार पाठक, मो मनिरुदिन, जानकी महतो, सत्यजीत राय आदि ने गहरा दुख प्रगट किया है।


