कोंडागांव| नगर प्रशासन की मिशन अमृत के अभियान ‘वूमन फॉर ट्री’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


