धमतरी| जिला कुश्ती संघ व क्रीड़ा भारती धमतरी की बैठक 22 दिसंबर को बनियापारा अखाड़ा में शाम 6 बजे होगी। बैठक में छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। संघ के गगन कुंभकार ने बताया कि बैठक में शीतकालीन अवकाश पर कुश्ती प्रशिक्षण शिविर लगाने तथा अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।


