जिला कोर्ट परिसर व मिनी सचिवालय समेत प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस जरूरी: सांसद अरोड़ा

लुधियाना | लुधियाना (पश्चिम) से सांसद और आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर एम्बुलेंस की आवश्यकता पर जोर दिया। रविवार को उद्योगपति नीरज सतीजा द्वारा मॉडलटाउन आयोजित ब्रेकफास्ट मीटिंग में पहुंचे सांसद अरोड़ा ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर के समक्ष एम्बुलेंस की उपलब्धता का मुद्दा उठाया जाएगा। जिला कोर्ट परिसर और मिनी सचिवालय समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर एम्बुलेंस की आवश्यकता है। अरोड़ा ने कहा कि यह कदम जरूरतमंद मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगा। तत्काल चिकित्सा हस्तक्षेप सुनिश्चित करने के लिए एम्बुलेंस प्रतिक्रिया समय को कम किया जाना चाहिए, क्योंकि हर मिनट जीवन और मृत्यु के बीच अंतर कर सकता है। तरुनजीत सिंह टक्कर ने बताया कि दो दिन पहले दोपहर 2 बजे के आसपास कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ा था। एंबुलेंस न होने के कारण व्यक्ति को एक घंटे से अधिक समय बाद अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसे मृत घोषित कर दिया गया था। अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि चतर सिंह पार्क (मॉडल टाउन) में वर्तमान में रखा गया कम्पेक्टर 3-4 दिनों के भीतर कहीं ओर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बैठक में पद्मश्री ओंकार सिंह पाहवा, अमित थापर, डॉ. शिव गुप्ता, हेमंत सूद, तरुनजीत सिंह टक्कर, डॉ. एसके कोहली, अरुण शर्मा, एसएस भोगल, डॉ. बलदीप सिंह, अमरीश जैन, गुरकीरत टीना, राजन सतीजा व विजय गांधी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *