जिला क्रिकेट एसोसिएशन नांदगांव की रायपुर पर जीत

राजनांदगांव| अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव ने रायपुर को एक पारी और 74 रन से हराया। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने कराया। इस जीत से राजनांदगांव को एक बोनस अंक सहित कुल 7 अंक मिले। अब तक टीम के 13 अंक हो चुके हैं। वह प्लेट कंबाइंड के बाद अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। अगला मुकाबला कांकेर में बीएसपी से होगा। रायपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। राजनांदगांव ने 9 विकेट पर 225 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। अर्शवीर भाटिया ने नाबाद 53 रन बनाए। उज्ज्वल मरकाम ने 41, सूर्या परिहार ने 29 रन जोड़े।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *