राजनांदगांव| गैर संचारी रोग कार्यक्रम अंतर्गत बालको मेडिकल सेंटर के सहयोग से कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन 20 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया है। कैम्प में बालको मेडिकल सेंटर से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि राय उपस्थित रहेंगी। कैंसर स्क्रीनिंग कैम्प में ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक भी करेंगे।


