जिला चिकित्सालय में बाल हृदय निःशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित

जिला चिकित्सालय में बाल हृदय निःशुल्क परीक्षण शिविर आयोजित
अनूपपुर।
कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में आज आरबीएसके, स्वास्थ्य विभाग एवं एसईसीएल के प्रोजेक्ट “धड़कन” के संयुक्त तत्वाधान में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में सत्य साई संजीवनी अस्पताल छत्तीसगढ़ द्वारा बाल हृदय निःशुल्क परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी राय, सिविल सर्जन डॉ. एसआर परस्ते, डीईआईएम सत्या पठानिया एवं आरबीएसके के चिकित्सक विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर का लाभ 32 परिवारों ने लिया जिनके बच्चों को जन्मजात हृदय रोग संबंधी लक्षण, जैसे साँस लेने में परेशानी, जल्दी थकान होना, उम्र के अनुसार वजन न बढ़ना इत्यादि थे। जाँच के पश्चात् 23 बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित पाया गया। चिन्हांकित एवं उपचार योग्य बच्चों का इलाज जिला प्रशासन एवं एसईसीएल के द्वारा सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल, छत्तीसगढ़ में पूर्णतः निःशुल्क करवाया जाएगा। हॉस्पिटल की ओर से शिविर में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एम एस रवींद्र, डॉ निखिल शुक्ला, बायोमेडिकल इंजीनियर रवि साहू ने सेवाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *