बिलासपुर: हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम-2006 के नियम 5(1)(b) के तहत सीमित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। एक भी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया है। विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए न्यायिक अधिकारियों में से कोई भी सफल नहीं हो पाया है।


