जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर, 639 बंदियों की हुई जांच

रायगढ़ | रायगढ़ जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें 639 बंदियों को लाभ प्राप्त हुआ। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़, जिला जेल रायगढ़ और अंतरंग सामाजिक संस्था के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायगढ़ ने किया। जिसमें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा समिति के सचिव, जेल अधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। शिविर में शासकीय चिकित्सालयों और निजी संस्थानों के चिकित्सकों ने जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग, चर्म रोग, दंत रोग, क्षय रोग, एचआईवी, मनोरोग और आयुर्वेद चिकित्सा जैसी विभिन्न विशेषज्ञताओं के माध्यम से बंदियों की जांच और उपचार किया। बंदियों को आवश्यक दवाइयां भी दी गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *