जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ:डीग में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोकतंत्र संरक्षण का संकल्प लिया

डीग में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करना और नागरिकों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण, जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) उत्सव कौशल ने प्री-एनवीडी कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई। समारोह के दौरान कौशल ने संविधान की उद्देशिका के अनुरूप शपथ का वाचन किया, जिसे उपस्थित कार्मिकों ने सामूहिक रूप से दोहराया। शपथ में कहा गया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। इसके साथ ही, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया गया। भावी मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए ली शपथ जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्री-एनवीडी (Pre-NVD) कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के तहत विद्यालयों में शपथ ग्रहण समारोह, निबंध प्रतियोगिताएं और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य भावी मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना था। शहीद रामस्वरूप राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, पास्ता में बसंत पंचमी समारोह के साथ प्रार्थना सभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता प्रहलाद ने सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को मतदाता शपथ दिलवाई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों और कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बिना किसी भय, लोभ, प्रलोभन, धर्म या जाति से प्रभावित हुए मतदान करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि जो 18 वर्ष के होने वाले हैं, वे तुरंत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं और अपने मताधिकार का सदुपयोग करें। ईएलसी (ELC) प्रभारी हेमंत कौर ने विद्यार्थियों को आगामी दिनों में होने वाली रंगोली, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ।इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, सोनगांव में भी प्री-नेशनल वोटर्स डे गरिमामय तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के समस्त स्टाफ, कक्षा 1 से 12वीं के विद्यार्थी और ग्राम के गणमान्य नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वीप प्रभारी ने संवैधानिक प्रावधानों पर प्रकाश डाला। संवैधानिक चर्चा स्वीप प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने मतदान और संविधान में निहित प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतियोगिता: अंत में विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर सभी को भविष्य में मतदान आवश्यक रूप से करने पर जोर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *