जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में 3 दावेदार:सूरजपुर में कुसुम सिंह, मोनिका सिंह और चंद्रमणि पैकरा के नाम की चर्चा

सूरजपुर जिला पंचायत में अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। इसके लिए तीन प्रमुख नाम सामने आए हैं। इनमें कुसुम सिंह, मोनिका सिंह और चंद्रमणि पैकरा शामिल हैं। कुसुम सिंह ने क्षेत्र क्रमांक 5 से सबसे अधिक मतों से जीत हासिल की है। मोनिका सिंह जो विधायक रेणुका सिंह की बेटी है और निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद भी बड़े अंतर से जीती है। वहीं चंद्रमणि पैकरा को भी बड़ी जीत मिली है। निर्दलीय होकर भारी मतों से जीत मोनिका सिंह सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव जीती है। भाजपा की सीनियर नेत्री और विधायक रेणुका सिंह बेटी है और निर्दलीय होकर भी भारी मतों से चुनाव जीत कर आई हैं। इस लिए वह भी अध्यक्ष की रेस में आगे बनी हुई है उनके साथ कई समीकरण बैठ रहा है। मोनिका ने कहा कि मैं बस लोगों के लिए सेवा करने आई हूं मेरा पहली प्राथमिकता लोगों की सेवा करना है। राजनीति से जुड़ा है कुसुम सिंह का परिवार कुसुम सिंह ने जिले से सबसे ज्यादा 8100 वोट से जीत दर्ज किया है। वह भाजपा के दिग्गज नेता शिव प्रताप सिंह के परिवार से आती हैं और वे भाजपा के अनुसूचित जनजाति प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह की पत्नी भी हैं। इससे पहले भी उनके लड़के स्वर्गीय विजय प्रताप सिंह सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और इनका पूरा परिवार भाजपा के राजनीति से जुड़े हुआ हैं। इसलिए भी उनका नाम अध्यक्ष के दौड़ में शामिल है। कुसुम सिंह का कहना है कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह मेरे लिए स्वीकार है मेरी पहली प्राथमिकता अपने क्षेत्र में लोगों का काम करना है। चंद्रमणि पैकरा बहुत बड़ी जीत के साथ जिला पंचायत सदस्य बनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *