जिला पंचायत अध्यक्ष परिवार के पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े चोरी:CCTV कैमरे में चोर नजर आया, रायगढ़ में 2 लाख से अधिक की चोरी कर चोर फरार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में जिला पंचायत अध्यक्ष के पति द्वारा संचालित पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां एक स्कूटी सवार ने काउंटर के दराज में रखे 2 लाख 18 हजार रुपये को निकालकर मौके से फरार हो गया। जिसका CCTV भी सामने आया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नवापारा का रहने वाला भाजपा नेता रविन्द्र गबेल की पत्नी जिला पंचायत में अध्यक्ष के पद पर है। रविन्द्र गबेल के द्वारा बरगढ़ के पास NH 49 पर पेट्रोल पंप संचालित किया जाता है। जहां रविवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे एक स्कूटी सवार वहां पहुंचा और पेट्रोल पंप में कार्यरत राजेश साहू को बोला कि रात में फोन पे पर रुपये भेजा था, उसे चाहिए। जब राजेश ने बताया कि कोई ऐसा रिकार्ड फोन पे पर नहीं आया है, तो स्कूटी सवार ने उसे रोड पर कुछ दूर में खड़ी उसकी गाड़ी के पास चलने कहा और जब राजेश उसके साथ स्कूटी पर सवार हो कर रोड तक गया, तो उसे वहीं छोड़ दिया।
युवती ने रोकने की कोशिश की
इसके बाद वह खुद स्कूटी से पेट्रोल पंप पहुंचा और काउंटर के दराज में रखे 2 लाख 18 हजार रुपये की चोरी कर भाग गया। इस दौरान पेट्रोल पंप में कार्यरत एक युवती स्टाप ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रूका और दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
पुलिस सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही
पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद मामले की सूचना खरसिया थाना में दी गई है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की पतासाजी में जूट गई है।
स्कूटी पर आया था अज्ञात चोर
इस संबंध में रविन्द्र गबेल ने बताया कि पेट्रोल पंप से तकरीबन 2 लाख 18 हजार की चोरी हुई है और चोर की उम्र लगभग 45-47 साल होगी। वह स्कूटी से पेट्रोल पंप आया था। दोपहर के समय आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह तेज रफ्तार में भाग गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *