कवर्धा| जिला पंचायत कबीरधाम के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव करने 8 मार्च को सुबह 10 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसके लिए कलेक्टर ने सभी 14 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को सूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत कबीरधाम का अध्यक्ष पद अनारक्षित प्रवर्ग के लिए निर्धारित है। 8 मार्च को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन करने मतदान होगा। इसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हिस्सा लेंगे।


