जिला पंचायत की पहली सामान्य सभा में डीएफओ नदारद:मरवाही वन मंडल अधिकारी की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत की पहली सामान्य सभा की बैठक 28 मार्च को आयोजित की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल नहीं पहुंचे। इस पर जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में 18 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की गई। जिले के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएफओ की अनुपस्थिति के कारण वन विभाग के एसडीओ के जवाबों को भी नहीं सुना गया। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खनिज, महिला बाल विकास, कृषि, शिक्षा समेत कई विभागों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत के पदाधिकारियों ने सभी विभागों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, सांसद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता और जिला पंचायत के सभी सदस्य उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *