जिला पंचायत के 3 नए सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र:पेंड्रा से राजा उपेंद्र, चौथी बार जीतीं समीरा पैकरा और पूर्णिमा पैकरा भी विजयी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पंचायत में रविवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने तीन नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा। राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, समीरा पैकरा और पूर्णिमा पैकरा को यह प्रमाण पत्र दिया गया। राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने जनपद पंचायत पेंड्रा के निवर्तमान उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर को हराया। वे पेंड्रा के प्रतिष्ठित जमींदार परिवार से हैं और पेंड्रा ब्लॉक की ग्रामीण राजनीति के बड़े नेता माने जाते हैं। वे कई कार्यकाल से जनपद सदस्य और उपाध्यक्ष रहे हैं। पूर्व विधायक की पत्नी को हराया भाजपा नेत्री समीरा पैकरा ने एक बड़ी जीत हासिल की है। वे चौथी बार जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। उन्होंने पूर्व विधायक राम दयाल उइके की पत्नी को हराया। समीरा पहले अविभाजित बिलासपुर जिले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं। विजेताओं के समर्थन में नारेबाजी पूर्णिमा कपूर पैकरा पेंड्रा ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से विजयी हुई हैं। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने विजेताओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *