जिला परिषद बलाक समिति से पहले पूर्व गैंगस्टर गिरफ्तार:​​​​​​​गुरप्रीत सेखों को 7/51 के तहत किया गिरफ्तार, दो जोन से जिला परिषद जगह से चुनाव लड़ रहीं पत्नी

जिला परिषद और बलाक समिति चुनाव से पहले पुलिस ने पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे 7/51 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। गुरप्रीत सिंह सेखों अपनी पत्नी मनदीप कौर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। उनकी पत्नी फिरोजशाह और बिलासपुर दो जगहों से जिला परिषद चुनाव लड़ रही हैं। अब परिवार का आरोप है कि लोगों में उनके लिए प्यार और उत्साह देखकर सत्ता पक्ष घबराया हुआ है और इस कारण ही गुरप्रीत सिंह सेखों को गिरफ्तार किया गया है। गुरप्रीत कौर सेखों की तीन बेटियां हैं, जिनकी तरफ से अपनी मा और समर्थकों को साथ लेकर इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया है। सोशल मीडिया पर सहयोग मांग रहीं बेटियां गुरप्रीत सिंह सेखों की बेटियां अपने पिता के लिए लगातार सहयोग मांगने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। उनकी तरफ से लोगों में यह प्रचार किया जा रहा है कि उनके पिता को अब जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। उनकी मा के पक्ष में बढ़ रहे जनाधार की वजह से यह कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी तरफ से प्रशासन से पिता को छोड़ने की भी मांग की जा रही है। नाभा जेल ब्रेक ओर सुख्खा काहलवां हत्या का आरोपी है गुरप्रीत सेखों गुरप्रीत सिंह सेखों के खिलाफ दर्जन के करीब हत्याएं, नाभा जेल ब्रेक और पुलिस हिरासत में सुख्खां काहलवां की हत्या जैसे बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई आपराधिक मामलों में बरी हो चुका है और काईयों में जमानत पर बाहर चल रहा है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि उसके जेल से बाहर रहने के कारण कानून व्यवस्था चरमरा सकती थी। इस लिए सावधानी के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *