जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में वॉशरूम की हालत बदतर, पब्लिक परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर जिले के सबसे बड़े प्रशासकीय कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर पब्लिक वॉशरूम की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जिससे आम पब्लिक को परेशानी होती है और यहां से उठने वाली बदबू से मुलाजिम और जनता दोनों परेशान है। प्रशासकीय कॉम्पलेक्स के अंदर सभी फ्लोर पर वॉशरूम रिपेयर का काम पिछले सालों शुरू किया गया था, जिसके तहत पहले और दूसरे फ्लोर में सभी वॉशरूम रिपेयर करवाए जा चुके है और जल्द ग्राउंड फ्लोर के सभी वॉशरूम दोबारा से रिपेयर होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से 14.85 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। इनमें एमए ब्रांच के आगे लेडीज और जेंट्स, सीढ़ियों के पास जेंट्स और एसी यूटी के कार्यालय के पास भी वॉशरूम को रिपेयर करने का बजट तैयार किया जा चुका है। जिस पर जल्द काम शुरू होगा। हालांकि पिछले दिनों काम बंद किया गया था क्योंकि योजना थी कि इन्हें लग्जरी स्तर पर तैयार किया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स के अंदर आम ही वॉशरूम से टूटी चोरी होती रहती है ऐसे में अगर सेंसर टैब और यूरिनल पॉट्स लगाए जाएंगे तो उनके भी चोरी होने का डर रहेगा ऐसे में पैसों की बर्बादी होगी। इस लिए अब पुरानी योजना के अनुसार ही जैसे पहले फ्लोर पर वॉशरूम रिपेयर हुए है वैसे ही सारे वॉशरूम दोबारा से तैयार किए जाएंगे। सेकेंड फ्लोर पर पब्लिक वॉशरूम का इस्तेमाल कर रहे अधिकारी, लगा रहता है ताला सेकेंड फ्लोर पर रेवेन्यू से संबंधित एक अधिकारी को कार्यालय दिया गया है। यहां पर उनके कार्यालय में पर्सनल वॉशरूम न होने के चलते आम पब्लिक के लिए तैयार किया नए वॉशरूम पर हमेशा ही ताला लगा रहता है और जब अधिकारी इस वॉशरूम का इस्तेमाल करते है तभी यह वॉशरूम को खोलने के लिए उनका सेवादार चाबी लेकर पहुंचता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *