जिला विकास और पंच गौरव प्रदर्शनी का आयोजन:प्रभारी मंत्री ने तीर कमान से लगाया निशाना, होनहार बेटियों को सौंपी स्कूटी

प्रदेश की भजनलाल सरकार अपने एक साल के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मना रही है। प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने शहर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में जिला विकास प्रदर्शनी और पंच गौरव प्रदर्शनी की शुरुआत कर अवलोकन किया। टीएडी मंत्री ने तीर कमान से निशाना लगाया और बच्चों से भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने की सीख दी। वहीं, दसवीं और 12वीं कक्षा की होनहार बेटियों को स्कूटियों का वितरण किया गया। सरकार की पहली वर्षगांठ पर डूंगरपुर के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी शुक्रवार को डूंगरपुर पहुंचे। उन्होंने शहर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में जिला विकास प्रदर्शनी और पंच गौरव प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वहीं, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल, कलेक्टर अंकित कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने तीर कमान से निशाना लगाया और युवाओं को खेलों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। पंच गौरव प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान प्रभारी मंत्री ने एक जिला एक उत्पाद, एक जिला एक खेल, एक जिला एक प्रजाति, एक जिला एक उपज ओर एक जिला एक डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने तीरंदाजी करते हुए अपने लक्ष्य को भी साधा। टीएडी विभाग की स्कूटी वितरण योजना के तहत दसवीं और 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाली होनहार बेटियों को स्कूटियों का वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री ने आईसीडीएस विभाग की योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म को भी अदा किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *