जिला साहू संघ का शपथ ग्रहण आज होगा, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू आएंगे

अंबागढ़ चौकी| अंबागढ़ चौकी में तहसील साहू संघ व जिला साहू संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह 3 जनवरी को रखा गया है। जिसकी रूपरेखा पर चर्चा कर सामाजिक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में बताया गया कि अंबागढ़ चौकी बस स्टैंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री तोखन साहू होंगे। अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि जीतेंद्र कुमार साहू, दीपक ताराचंद साहू, भोलाराम साहू, गीता घासी साहू, छन्नी साहू, प्रमोद साहू, सुनील साहू होंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष मदन साहू, महामंत्री मोहन साहू, कोषाध्यक्ष चेतन साहू आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *