जिला स्तरीय ओलम्पियाड 16 और 17 को:बैतूल में सरकारी स्कूलों के 5064 छात्र देंगे परीक्षा

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देश पर बैतूल जिले में 16 और 17 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से आठवीं तक के वे छात्र शामिल होंगे, जो जन शिक्षा केंद्र स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित हुए हैं। ओलंपियाड परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिले के प्रत्येक विकासखंड में बनाए गए चयनित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट दी जाएगी। 16 जनवरी का परीक्षा कार्यक्रम जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि कक्षा दूसरी व तीसरी : हिंदी, अंग्रेजी और गणित। कक्षा छठी से आठवीं : हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी। 17 जनवरी का परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा चौथी व पांचवीं : हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण। कक्षा छठी से आठवीं : विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान। छात्रों के लिए परिवहन व भोजन की व्यवस्था
ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को जन शिक्षा केंद्र स्तर से परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए विकासखंड स्तर पर परिवहन की व्यवस्था की गई है।इसके साथ ही सभी प्रतिभागी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। 10 परीक्षा केंद्र, अधिकारी करेंगे निगरानी
ओलंपियाड परीक्षा के लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और सभी केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।प्रत्येक केंद्र पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए जिला स्तर से विभागीय अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिला परियोजना समन्वयक ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित शाला के संस्था प्रमुखों को सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *