जिला स्तरीय कबड्डी में खुशी की टीम प्रथम रही

नर्मदा| ग्राम नेवासपुर में बुधवार को जिला स्तरीय खेल स्पर्धा हुई। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय भोथली के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। माध्यमिक विभाग की बालिका वर्ग में खुशी व साथियों ने कबड्डी में प्रथम स्थान, दीपिका व साथियों ने रिले-रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल खेल में चमेली विश्वकर्मा तवा फेंक में प्रथम, तमन्ना नेताम लंबी कूद में प्रथम, डूमेश्वरी ने लंबी-कूद में प्रथम स्थान व उमेश कुमार ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित किया। प्राथमिक विभाग के खेल में प्राथमिक शाला भोथली के बच्चों ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल में हेमंत ने 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *