सिटी रिपोर्टर | बोकारो सोमवार को अमृत पार्क सभागार में बोकारो जिला कुश्ती संघ की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 145 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 95 विभिन्न वेट केटेगरी में चयनित हुए। ग्रीको रोमन कुश्ती एवं फ्री स्टाइल कुश्ती बालक व बालिका वर्ग के लिए हुआ शुभारंभ मुख्य अतिथि बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, विशिष्ट अतिथि बोकारो जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, बोकारो विकास फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी उमेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सभी चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मैच रेफरी व कोच के रूप में मृत्युंजय नाथ चौधरी, चिंटू कुमार, विकास कुमार, राजू कुमार आदि मौजूद थे।