बोकारो के 16 हल्का में लगा विशेष राजस्व शिविर

सिटी रिपोर्टर|बोकारो जिले के 16 हल्का में सोमवार को विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में भूमि के दाखिल-खारिज, जमाबंदी में सुधार, भू-मापी एवं लगान रसीद जमा करने की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन आए। इसमें सबसे अधिक जमाबंदी में सुधार के आवेदन आए। डीसी ने सभी अंचलाधिकारी को प्रत्येक हल्का में एक-एक दिन विशेष राजस्व शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया है। यह शिविर 17 अक्टूबर तक चलेगा। चास अंचल के तीन हल्का में विशेष राजस्व शिविर लगाया गया। इसमें हल्का तीन शहरी, छह और पांच शामिल है। इन शिविरों में अंचल अधिकारी सेवा राम साहू पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना और उसे दूर करने के लिए उनके आवेदन लिए। उन्होंने कहा कि लोग शिविर का लाभ उठाएं। सोमवार को चंदनकियारी के हल्का एक और चार, गोमिया के हल्का एक और आठ, नावाडीह के हल्का तीन और सात, चंद्रपुरा के हल्का छह, पेटरवार के हल्का दो और चार, कसमार के हल्का एक और आठ, जरीडीह के हल्का एक और बेरमो के हल्का एक में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *