बोकारो | शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों तथा 325 प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालयों में शिक्षकों की व्यवस्था पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से करने का प्रावधान किया गया है। वैसे सरकारी शिक्षक जिन्होंने टीचर नीड असेसमेंट के फेस-1 में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो, उन्हें इन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में पदस्थापित और प्रतिनियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है। समीक्षा की गई, जिसमें विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षक इसके लिए ई-विद्यावाहिनी के माध्यम 15 अक्टूबर तक 5 एक्सीलेंस स्कूलों में प्रतिनियुक्ति और पदस्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सूची राज्य से उपलब्ध कराई गई है। सिटी रिपोर्टर | बोकारो पिंड्राजोरा टुपरा के समर सिंह चौधरी ने सोमवार को बोकारो एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें चास मु. पुलिस पर घूस लेने के बाद भी काम नहीं करने की शिकायत की गई है। कहा है कि बोदरो मौजा में उनकी करीब 27 डिसमिल जमीन है। उक्त जमीन पर मैं जब भी काम करने जाता हूं तो कुछ भू-माफिया मुझसे रंगदारी की मांग करते हैं और जान मारने की धमकी देते हैं। रात में बाउंड्री भी गिरा देते हैं। कहा कि थाना प्रभारी के कहने पर मैंने एक पुलिस अधिकारी को नकद 3000 रुपए और ऑनलाइन दो हजार रुपए दिया, फिर भी पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। इससे वह परेशान है। इसको लेकर थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि उक्त जमीन में समर सिंह चौधरी के रिश्तेदार ही दावा कर रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। पुलिस साक्ष्य के अनुरूप कार्य करने में विश्वास रखती है। इधर, क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त एक शिकायत पत्र राज्यपाल के नाम बोकारो एसी को सौंपा। इसमें चास मु. थाना पुलिस पर कदाचार, रिश्वतखोरी और निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है। लोगों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।


