जैतो | सरस्वती जीनियस स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या गगनदीप कौर बराड़ ने बताया कि फरीदकोट शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने लॉन टेनिस (अंडर-14, लड़कियां), वॉलीबॉल (अंडर-14, लड़कियां) तथा लॉन टेनिस (अंडर-17, लड़के) वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त सॉफ्ट टेनिस (अंडर-17, लड़के) में द्वितीय स्थान और टेबल टेनिस (अंडर-14, लड़के) में तृतीय स्थान अर्जित किया। विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान राकेश रोमाना व अन्य गणमान्य सदस्यों, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।


