गढ़वा | उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर जिला स्तरीय 64वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एक जुलाई से चार जुलाई तक स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी प्रखंड के विजेता विद्यालय की टीम व खेल शिक्षक, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षक शामिल होंगे।


